- खेत में मिली लाश।
- रात से गायब थी।
गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के थावे थाना क्षेत्र के भवानीपुर चंवर के खेत में एक महिला की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान गवांदरी गांव निवासी शिव लाल साह की 40 साल की पत्नी बबीता देवी के रूप में की गई है। महिला रोज की तरह परिवार के सदस्यों को खाना खिलाकर खुद खाना खाई और सोने चली गई।
इस बीच पूरा परिवार सो गया। सुबह परिजन जब उठे तो महिला घर से गायब थी। परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल लगाया लेकिन मोबाइल बंद था। गांव के लोगों द्वारा सूचना मिली की एक महिला का शव खेत में पड़ा हुआ है।
महिला का बेटा जब मौके पर पहुंचा तो उसने अपने मां की पहचान की। बेटा अभिषेक कुमार ने बताया कि रोज मेरी बहन के साथ शौच करने जाया करती थी, लेकिन आज बहन को नहीं जगाई, जिससे बहन सोई रह गई। सुबह उठकर जब देखा गया तो वह घर में नहीं थी। कुछ ही देर बाद पता चला कि एक महिला का शव खेत में पड़ा हुआ है, जब पास जाकर देखा तो मेरी मां थी।
बताया जाता है कि उसकी कनपटी में गोली मारी गई है। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतक महिला के पति पेशे से मजदूरी का काम करते हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी है। फिलहाल महिला की रहस्यमयी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।