गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के कालेज रोड स्थित चिराई घर के समीप बाइक के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के बरौली थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के निवासी फूल कली देवी किसी काम को लेकर गोपालगंज शहर में आई हुई थी।
काम होने के बाद वह सवारी गाड़ी पकड़ने के लिए कालेज रोड स्थित चिराई घर के समीप बस स्टैंड में जा रही थी। इस बीच एक बाइक सवार आया और उन्हें धक्का मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए महिला को गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। उधर स्थानीय लोगों को अस्पताल कर्मियों की मदद से इस हादसे की जानकारी घायल महिला के परिजनों को दे दी गई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद महिला के परिजन भी सदर अस्पताल के लिए रवाना हो गए और अपनी देखरेख में महिला का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में करवा रहे हैं। उधर स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद से बाइक सवार तेजी से अपनी गाड़ी लेकर भाग गया।