- आग पर गिर जाने से हुई घटना।
मांझा।व्हीएसआरएस संवाददाता: मांझा थाना क्षेत्र के भैषही गांव में मंगलवार की सुबह आग सेंक रही एक महिला के कपड़े में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी तरह फैलने लगी, जिसे वह बुरी तरह झुलस गई। झुलसे अवस्था में उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।
मिली जानकारी अनुसार आग से झुलसी महिला मांझा थाना क्षेत्र के भैषही गांव निवासी स्व. शिवबालक साह की पत्नी मानकी देवी बताई जा रही है। दरअसल, बढ़ते ठंड के साथ आग लगने की घटना भी बढ़ने लगी है। लोग ठंढ से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं। लेकिन थोड़ी सी लापरवाही से आग से झुलसने की घटना सामने आ रही है।
मानकी देवी अपने घर में आग सेंक रही थी। इसी दौरान उसके कपड़े में अचानक आग लग गई। इससे वह खुद को बचने की कोशिश कर ही रही थी कि अचानक वह आग पर ही गिर पड़ी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। साथ ही वह अचेत हो गई।
आपको बता दें कि अचेतावस्था में परिजनो ने उसे तत्काल इलाज के लिए मांझा प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया।