गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के कररिया गांव में टहल रही एक महिला बाइक के धक्के से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के कररिया गांव में सोनामती देवी नामक गुरुवार को अपने दरवाजे के पास टहल रही थी।
इस दौरान एक युवक तेज रफ्तार में बाइक लेकर आया और महिला को धक्का मारने के बाद फरार हो गया। महिला के परिवार के सदस्य उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए लेकर सदर अस्प्ताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि धक्का मारने के बाद बाइक सवार युवक फरार हो गया।
ग्रामीण व परिवार के लोग उसकी पहचान करने का प्रयास किए। मगर वह तेज रफ्तार में बाइक लेकर फरार हो गया। जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। उधर घायल महिला का सदर अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। उसे देखने के लिए गांव के लोगों के साथ रिश्तेदार भी सदर अस्पताल में पहुंच गए थे।