गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: थावे थाने के थावे गोलंबर चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाके लिए उन्हें सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि नगर थाने के इंदरवा गांव के रामेश्वर कुमार की पत्नी रंभा देवी किसी को लेकर थावे गई थी। थावे गोलंबर चौक की ओर पैदल ही जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को धक्का मारने वाला वहां से फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे थावे पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसके पर्स से मिले मोबाइल से उसके घर हादसे की खबर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया तो परिजन उसे लेकर चले गए।