गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा गांव में अलाव सेंकने के दौरान एक महिला झुलस गईं। जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
झुलसी महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा गांव निवासी रानी देवी के रूप में की गई।वो अपने घर में आग सेंक रहीं थीं। इसी दौरान कपड़ों में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि महिला को कुछ समझ नहीं आया। वह आग से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगी। परिवार के अन्य लोगों ने किसी तरह महिला को आग से बचाया। करीब 50 प्रतिशत वो झुलस गई।
इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया
महिला को गोपालगंज सदर अस्पताल परिजन लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि महिला के शरीर के 50% हिस्से पर झुलसने के घाव हैं। इलाज चल रहा है।
ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोग आग का सहारा ले रहे हैं। लेकिन थोड़ी सी लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो जाता है। जिसको लेकर लोगों को इन बिंदुओं पर ध्यान रखना चाहिए।