गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के तकिया गांव में इलेक्ट्रिक चूल्हा पर पानी गर्म कर रही एक।महिला को अचानक करेंट लग जाने के कारण महिला बुरी तरह अचेत हो गई।
अचेतावस्था में महिला को तत्तकाल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला का डॉक्टरो के देख रेख में इलाज चल रहा है। फिलहाल महिला की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। करेंट लगने से अचेत महिला भुटी चौधरी के पत्नी बेबी देवी बताई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार बरौली प्रखण्ड के तकिया ग़ांव निवासी भुटी चौधरी की पत्नी बेबी देवी अपने घर के किचेन में इलेक्ट्रिक चूल्हा पर अपनी गर्म कर रही थी। इसी बीच चूल्हा पर रखे बर्तन में विद्युत प्रवाहित होने लगी जैसे ही उसने बर्तन को छुआ तभी बकरेंट लग गई करेन्ट के तेज झटका लगने के कारण व मौके पर ही गिर कर अचेत हो गई।
अचेतावस्था में परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां इमरजेंसी वार्ड में महिला का इलाज चल रहा है। फिलहाल महिला की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।