गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के विश्वंभरपुर थाना के बलिवन रायमल गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका खूबलाल साह की 45 वर्षी पत्नी इंदू देवी थी।
घटना की सूचना मिलने के बाद विश्वंभरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।
घटना के संबंध में बताया गया है कि महिला बुधवार की सुबह अपने घर से बाहर रखे गए पुआल को लाने के गई थी। पूर्व से बिजली का तार टूटकर पुआल में गिरा हुआ था। बारिश के कारण पुआल भिंग गया था। महिला को बिजली का तार पुआल के अंदर टूटकर गिरने की खबर नहीं थी। वह जैसे ही पुआल को उठाने के लिए गई की करंट की चपेट में आकर अचेत हो गई।
परिवार के सदस्यों की नजर जब महिला पर पड़ी तो आनन-फानन में महिला को उठाकर इलाके लिए स्थानीय बाजार में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत की खबर मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ उसके दरवाजे पर जमा हो गई। उधर, पुलिस भी मौके पर पहुंचकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोसटमार्ट के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। महिला की मौत के बाद परिजन दहाड़ मार कर रो रहे थे।