शरीर का 50% जल गया हिस्सा
गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के धतिंगना गांव में अलाव तापने के दौरान एक महिला झुलस गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला का इलाज चल रहा है। झुलसी महिला की पहचान थावे थाना क्षेत्र के धतीगना गांव निवासी कलावती देवी के रूप में की गई है।
बताया जाता है की थावे थाना क्षेत्र के धतिंगना गांव निवासी महिला कलावती देवी शनिवार को अपने घर में आग ताप रही थी। इसी दौरान अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि महिला को कुछ समझ नहीं आया। वह बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
परिवार के अन्य लोगों ने किसी तरह महिला को आग से बचाया। उसे इलाज के लिए थावे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
महिला को परिजनों ने भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि महिला के शरीर के 50% हिस्से पर झुलसने के घाव हैं। उसका इलाज चल रहा है।