गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज में मंगेतर ने पहले अपनी होनी वाली पत्नी के साथ रेप किया। फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। 27 अप्रैल को युवती का शव मिला था। इस मामले में गोपालगंज पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए मंगेतर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार मंगेतर गुड्डू यादव से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2024 में शादी होने वाली थी। कुछ महीने पहले ही सगाई हुई थी। दोनों फोन पर बातचीत करते थे। पिछले कुछ दिनों से लड़की का कॉल वेटिंग आने लगा तो शक हुआ कि वह दूसरे लड़के से बात करती है। इसी शक के कारण लड़की को कॉल कर बुलाया। फिर रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी।
गिरफ्तार मंगेतर को भेजा गया जेल
पुलिस ने हत्या में उपयोग किया गया चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तार गुड्डू विशंभरपुर थाना क्षेत्र के टोला सिपाया गांव के रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि 27 अप्रैल 2024 को गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा में एक युवती का शव मिला था। बरामद शव की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी नंदलाल यादव की 18 वर्षीय बेटी पिंकी कुमारी के रूप में की गई थी।
27 अप्रैल को घर से 300 मीटर दूर मिला था लाश
गुड्डू पेशे से राज मिस्त्री है और मालदीप में रहता था। 29 मार्च को अपने घर आया और 5 मई को पंजाब जाने वाला था। आरोपी गुड्डू 26 अप्रैल को होने वाली पत्नी के गांव आया और फोन कर उसे बुलाया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। 27 अप्रैल को युवती का शव उसके घर से 300 मीटर दूर बरामद किया गया।
एडीपीओ प्रांजल ने बताया कि पूछताछ के दौरान गुड्डू ने बताया कि हत्या के पूर्व उसने लड़की से रेप किया। पूछताछ में बताया कि लड़की कुछ लड़कों से बात करती थी। इससे नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया।