गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: थावे थाना क्षेत्र के कविलासपुर गांव निवासी एक महिला को उसके पति ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। पिटाई से जख़्मी महिला किसी तरह उसके चंगुल से भाग कर सदर अस्पताल पहुंची। जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़ित महिला सरिता देवी की शादी वर्ष 2003 में कविलाशपुर गांव के निवासी पप्पू बैठा के साथ हुई थी। इस बीच दोनों से चार बच्चों ने जन्म लिया। जिसमे दो बेटा और दो बेटी हैं। पीड़ित महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति उससे गलत धंधा करवाना चाहता है। जिसका विरोध करने पर पति ने मारपीट की। कोई खर्चा भी नहीं देने का आरोप महिला ने अपने पति पर लगाया है। किसी तरह दुसरो के घर झाड़ू पोछा लगाकर कर वह अपना खर्च निकालती है। महिला ने कहा कि एक साल पहले पुणे लेकर गया वहां भी उससे गलत धंधा करवाना चाहता था। लेकिन उसने उसका विरोध किया और अपने घर चली आई। यहां आने के बाद वह मारपीट करने लगा और हमेशा तलाक मांगता है।
बच्चो को भी उसके पास नही आने देता है। पिछले तीन माह से किराए के मकान में रहती है। इस बीच उसने मारपीट करना शुरू कर दिया। आस पास के लोग पहुंचे और बीच बचाव किए। इसके बाद इलाज करवाने अस्पताल पहुंची। अब वह पति के साथ नही रहना चाहती है।
उसने कहा कि जब मैं अपना खर्च खुद चला लेती हूं तो पति प्रताड़ना कब तक झेलूंगी। बस मेरे बच्चों को दे दें। इस सन्दर्भ में थावे थानाध्यक्ष मनोज सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी तक कोई लिखित आवेदन नही मिला है। लिखित आवेदन मिलने के बाद जांच कर कार्यवाई की जाएगी।