मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज शहर में बुधवार को गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय का भव्य स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल – मालाओं से लाद दिया। गोपालगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में जाने के क्रम में गृह राज्यमंत्री मीरगंज पहुंचे। जहां उन्होंने जयप्रकाश चौक पर राजमंगल मिश्र की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने को कहा। कहा कि जिला स्तर से प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ता अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यकर्ता को कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाने, तीन तलाक, राम जन्म भूमि तथा नागरिकता संशोधन कानून 2019 जैसी उपलब्धियों को एक- एक गांव एवं एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाने का सुझाव दिया।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार ऊर्फ मंटू गिरि,पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह,सुदामा मांझी, ज्योति भूषण, उपाध्यक्ष धनंजय यादव,अभिषेक सोनी, शिवम केसरी, रमन कुमार गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, ब्रह्मा जी प्रसाद, प्रमोद कुमार गुप्ता, प्रफुल्ल विशाल चंद सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।