मांझागढ़| व्हीएसआरएस संवाददाता: थाना क्षेत्र के भैसही धमई टोला गांव में दरवाजे पर टेम्पू लगाने के विवाद में चाचा ने अपनी सगे भतीजे को चाकू मारकर हत्या कर दिया। बताया जाता हैं कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के उक्त गांव के भिखारी यादव के पुत्र नागेंद्र यादव (25) एवं उनके चाचा मिस्टर यादव दोनों ऑटो चलाने का काम करते हैं। गुरुवार की शाम दरवाजे पर ऑटो लगाने को लेकर चाचा भतीजे में विवाद हो गया।
विवाद दोनों के बीच इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर चाचा ने भतीजे को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में परिजनों ने भतीजे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी माँ रामावती देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है । मृतक युवक टेम्पू चलाकर परिवार का खर्चा चलाता था। वह तीन भाईयों मे बड़ा भाई था, वहीं एक छोटी बहन है।सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुचीं स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच कर रही हैं।
इस बारे में थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि चाचा भतीजे के बीच टेम्पू लगाने को लेकर विवाद मे चाचा ने चाकू मारकर हत्या कर दिया है।इस मामले में चाचा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी किया जा रहा है।जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
चाचा के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज
आपको बताते चले कि टेम्पू लगाने के विवाद में चाचा ने चाकू गोदकर भतीजे की हत्या करने के बाद वह घर छोड़कर फरार हो गया है।इस संबंध मे मृतक के पिता के बयान पर चाचा के खिलाफ भतीजे की हत्या करने का आरोप मे थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं।