गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के चनावे गांव के समीप टेम्पो और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हथुआ थाने के बड़ी देवरिया गांव के उपेन्द्र कुमार यादव बाइक पर व हथुआ थाने के रूपनछाप गांव के दीप कुमार गुप्ता ऑटो पर सवार होकर गोपालगंज से अपने गांव जा रहे थे।
दोनों की गाड़ी जैसे ही उचकागांव थाने के चनावे गांव के समीप पहुंची कि दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद सथानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। इसके बाद मौके पर एम्बुलेंस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एम्बुलेंस पर लादा गया।
इसके बाद इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में पहुंचाया गया। फिर अस्पताल कर्मियों की मदद से उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। परिजन सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां उनकी देखरेख में उनका इलाज किया गया।