- घायलों को ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ के पास दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर में एक बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी युवकों की पहचान नवादा गांव निवासी रवि कुमार व संजय कुमार के रूप में की गई।
लंगड़ा मोड़ के पास हुआ हादसा
जख्मी संजय कुमार ने कहा कि बाइक से दोनों गोपालगंज से अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच जैसे ही वह लंगड़ा मोड़ के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से टक्कर हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है। फिलहाल जख्मी रवि कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।