- जांच में जुटी पुलिस
गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर वार्ड नंबर 28 स्थित एक घर में पुलिस ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान नशे के कारोबार में संलिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। 3 लाख 43 हजार रुपए नगद बरामद किया गया।
गिरफ्तार नशे के कारोबारी महिलाओं में नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर वार्ड नंबर 28 निवासी अमरेन्द्र सिंह की 53 वर्षीय पत्नी साबित देवी और केशव कुमार के 36 वर्षीय पत्नी विनीता देवी शामिल हैं।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि दो महिलाएं हजियापुर वार्ड न० 28 हजियापुर स्थित अपने घर पर स्मैक का कारोबार करती हैं। प्राप्त सूचना के सत्यापन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
QRT-B नारायणी टीम एवं नगर थाना के संयुक्त छापेमारी में स्मैक कारोबारी सबिता देवी एवं विनीता देवी को गिरफ्तार किया। पैकिंग करने का समान, खुली तथा पुडि़या बनी हुई 28 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू-01, तीन मोबाइल के साथ 3,43,660 रुपए नगद बरामद किए गए।
इस संदर्भ में नगर थाना में एक कांड दर्ज किया गया। दर्ज कांड के बाद महिला के आपराधिक इतिहास एवं अन्य बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। दोनों महिलाओं से पूछताछ के आधार पर मुख्य सरगना का पता लगाया जा रहा है। साथ ही स्मैक कारोबारी दोनों महिलाओं की सारी संपत्ति की भी जांच की जा रही है