गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के मथौली गांव के पटाखा फोड़ने के दौरान दो किशोर गंभीर रूप से खुला गए। झुलसे दोनों किशोरों को इलाज के लिए उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि सोमवार को प्रशांत कुमार और सुनील कुमार दोनों भाई घर से खाना खाने के बाद स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में दोनों भाइयों को पटाखा मिल गया। इसके बाद पुलिस वे दोनों उसे जलाने के लिए माचिस जलाए। इसके बाद पटाखा का बारूद उनके चेहरे पर लग गया। जिससे दोनों का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों के झूलने की सूचना गांव के लोगों ने उनके परिजनों को दी।
इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। वहीं सदर अस्पताल में परिजनों की मौजूदगी में उनका इलाज चल रहा है।