गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव के रहने वाले दिलीप साह व रविता देवी को लेकर सिवान डॉक्टर से इलाज करवाने के लिए जा रहे थे। इस बीच वे जैसे ही नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास पहुंचे की बीच सड़क पर अचानक जानवर आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक सवार ने अपना संतुलन खो दिया और वे गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी दिलीप साह और रविता देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा है।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों घायलों के परिजन भी सदर अस्पताल में पहुंच गए। घायलों ने बताया कि वह खुद इलाज कराने के लिए सिवान जा रहे थे। लेकिन गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास फिर से हादसे के शिकार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में दोनों का इलाज चल रहा है।