- पुलिस ने कहा-आवेदन के बाद होगी कार्रवाई।
गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में भितभेरवा़ गांव में गाय बांधने को लेकर हुए विवाद में महिला समेत एक दर्जन लोग पूरी तरह घायल हो गए। मारपीट के बाद सभी को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
घायल लोगों में एक पक्ष से महिला समेत पांच लोग घायल हुए है। इसमें शिव पूजन राम का बेटा वीरेंद्र राम, नथुनी राम का बेटा स्वामीनाथ राम, पुष्पेंद्र कुमार, स्वामी नाथ राम की पत्नी बबिता देवी और सुरेंद्र राम की बेटी प्रीति कुमारी। जबकि दूसरे पक्ष से ब्राम्हदेव राम और उसका बेटा राजू राम, नगीना राम का बेटा बहारन राम, बहारन का बेटा टुन्नू राम और विश्राम राम, ब्राह्मदेव राम की पत्नी सुनीता देवी और धर्मदेव राम की पत्नी उर्मिला देवी शामिल है।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि गांव में गाय बांधने को लेकर विवाद शुरू हुआ। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे और इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं एक पक्ष से घायल विरेंद्र राम ने बताया कि हम लोगों के जमीन पर वह लोग गाय का नाद रख कर गाय को बांध रहे थे। इसके बाद जब मना किया गया तो विरोध शुरू हो गया।
इसके अलावा दूसरे पक्ष के ब्रह्मदेव राम ने बताया कि हम लोग अपनी जमीन पर गाय बांधने गए थे, लेकिन वह लोग उसे खुद का जमीन बताकर लड़ने लगे। मामले में नगर थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है और कई लोग घायल है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है, मिलते ही जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी