गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के बगहा गांव में बड़ी मां ने अपनी दो भतीजी ऊपर गडासी से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी भतीजी को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीजंती कुमारी और सोनी कुमारी अपने घर के समीप चापाकल के पास खड़ी होकर फूस से चापाकल को ढंक रही थी। इस बीच उसकी बड़ी मम्मी आई और इसका विरोध करने लगी। मना करने पर उसने अपने हाथ में लिए गड़ासी से दोनों बहनों पर हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। मौके पर मौजूद अन्य लोगों की मदद से बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया गया। इसके बाद दोनों बहनों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद जादोपुर थाना की पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। पीड़ित बहनों ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उसकी बड़ी मम्मी अक्सर लड़ाई झगड़ा करते रहती है। इससे वे परेशान रहते हैं।
आज बुधवार को भी जमीन विवाद को लेकर उन्होंने गडासी से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी बहनों के परिजनों ने बताया कि पूर्व से चल रहे विवाद के कारण बटवारा हो गया है। इसके बावजूद बड़ी मम्मी अक्सर मारपीट करने को उतारू रहती है। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद जादवपुर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।