चाकू समेत अन्य सामान बरामद
गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना जगरनाथ गांव निवासी राधेश्याम सिंह की हत्या मामले में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने हत्याकांड का खुलासा किया है।
इस मामले में दो मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही खून लगा हुआ चाकू और हत्या के समय पहना हुआ कपड़ा भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव निवासी स्व० पारस सिंह के बेटा विपिन कुमार सिंह और उचकागांव थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी राजेन्द्र साह गोंड के बेटा सूरज कुमार गोंड शामिल है। फिलहाल पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि 16 जनवरी को जमीनी विवाद में अपराधियों ने मीरगंज थाना क्षेत्र में राधेश्याम सिंह की चाकूमार कर निर्मम हत्या कर दिया गया था। इस घटना के उद्भेदन के लिए हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी टीम ने मानवीय तकनीकी अनुसंधान से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में विपिन कुमार सिंह जो मृतक का ममेरा भाई है। जबकि दूसरा सूरज कुमार गोड़ ऊँचकागाव थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू, वस्त्र और एक मोबाइल बरामद किया है।
एसपी ने बताया कि विपिन कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। एक बार चोरी मामले में और एक बार शराब मामले में जेल भी जा चुका है। उन्होंने बताया कि घटना का मुख्य वजह प्रॉपर्टी का विवाद था। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि मृतक एवं मृतक की मॉ के द्वारा विपीन सिंह का प्रोपर्टी यदा-कदा बेच दिया जाता था जिसके कारण दोनों के बीच विवाद होते रहता था।
इसी को लेकर विपीन सिंह द्वारा अपने सहयोगी सूरज कुमार गोंड़ के साथ मिलकर मृतक की हत्या कर दी गई। एसपी ने कहा कि एस आईटी टीम में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को 10 हजार की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।