गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पथरा गांव के समीप नेशनल हाईवे 27 पर मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
मृतकों में मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पथरा गांव के लक्ष्मी मांझी की 40 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी, मांझागढ़ थाना क्षेत्र के ही झझवा गांव के स्व. मुखा ठाकुर के 65 वर्षीय पुत्र दीनानाथ ठाकुर व पथरा गांव के स्व. मनबोध मांझी की 30 वर्षीय पत्नी शीला देवी शामिल हैं।
घटना का संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की अहले सुबह पथरा और झझवा समेत अन्य गांव के लोग मॉर्निंग वॉक के लिए नेशनल हाईवे 27 पर गए हुए थे। इस बीच एक तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने नेशनल हाईवे 27 पर दो महिला समेत तीन लोगों को धक्का मारते हुए फरार हो गया। हादसे में बचे लोगों की मदद से घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा की दीनानाथ ठाकुर व सावित्री देवी की मौत हो गई है। जबकि शीला देवी गभीर रूप से घायल होकर पड़ी है।
मृतकों के शव व घायल महिला को आसपास के लोगों ने उठकर इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल में आए और उसके परिवार के सदस्यों को जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद घायल महिला के परिजन भी सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां उनकी मौजूदगी में महिला का इलाज चल किया जा रहा था। इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया।
उधर हादसे के बाद घटना की सूचना परिवार के सदस्य समेत अन्य लोगों ने मांझागढ़ थाना की पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
————————————-
पति की मान गई होती बात तो नहीं जाती जान
सड़क दुर्घटना में मौत की शिकार हुई लक्ष्मी मांझी की पत्नी सावित्री देवी अगर अपने पति की बात मान गई होती तो उसकी जान नहीं जाती। पति ने बताया कि उसकी पत्नी पहली बार सुबह में टहलने के लिए घर से निकली हुई थी। घर से निकलने के पूर्व पति ने उसे मना किया था कि वह टहलाने के लिए नहीं जाए। लेकिन वह पति की बात न मानकर टहलने के लिए निकली और हादसे की शिकार हो गई जिससे उसकी जान चली गई।
—————————————-
दीनानाथ के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अपनी जान गवां बैठे दिनानाथ ठाकुर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य दहाड़ मार कर रोने। बताया जा रहा है कि मृतक की चार बेटी व तीन बेटे हैं।
जिसमें तीन बेटी व एक बेटे की शादी हो चुकी है। वह राजमिस्त्री का काम कर परिवार की गाड़ी चलाता था। उसकी मौत के बाद परिजनों को घर का खर्च व बाकि बचे बेटे व बेटी की शादी करने की चिंता सताने लगी है।
—————————————-
घायल महिला के पति का दो वर्ष पूर्व हो चुकी है मौत
पथरा गांव की रहने वाली सड़क शीला देवी के पति की मौत दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। उसका पति स्व. मनबोध मांझी ट्रक चालक था। ट्रक पलटने से उसकी जान चली गई थी।
शिला के परिवार में उसके एक बेटे व दो बेटी के साथ वृद्ध सास व ससुर हैं। उधर इकलौटे बेटे की मौत के बाद वृद्ध पिता पर ही बच्चों की जिम्मेवारी है। शीला के ससुर पूजन मांझी अपनी बदनसीबी पर आंसू बहा रहे हैं।