गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार को वरीय उप समाहर्ता निरीक्षण करने के लिए पहुंचे हुए थे। निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले हुए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे जहां कुछ प्राइवेट कंपाउंडर और दलाल किस्म के लोग मंडला रहे थे। उन्हें देखते ही वहां से फरार हो गए। वहीं कुछ लोगों को वरीय उप समाहर्ता ने हिदायत दिया कि आगे से अगर वे इमरजेंसी वार्ड की ओर मंडराते हुए दिखेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद वरीय उप समाहर्ता इमरजेंसी वार्ड में तैनात सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि दलाल किस्म के लोगों अगर प्राइवेट कंपाउंडर इमरजेंसी वार्ड की ओर आते हैं तो वे उन्हें पकड़ कर रखें और उन्हें सूचना दें। इसके बाद वरीय उप समाहर्ता महिला वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में महिला वार्ड में काफी संख्या में पुरुष सदस्य मौजूद थे। सुरक्षा कर्मियों को निर्देश देकर उन्हें बाहर निकलवाया गया। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश जारी किया कि महिला वार्ड में कोई भी पुरुष सदस्य प्रवेश नहीं करेगा। इसके बाद वरीय उप समाहर्ता ने सदर अस्पताल के ओपीडी वार्ड का निरीक्षण किया।
जहां कई आशा कार्यकर्ता हैं बिना काम की बैठी हुई मिली। जिन्हें हिदायत देकर बाहर निकाल दिया गया। साथ ही निर्देश जारी किया गया कि बेवजह अगर आगे से कोई आशा कार्यकर्ता सदर अस्पताल परिसर में दिख जाएंगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक मरीज के साथ एक परिजन के रहने की बात कही गई। साथ ही मरीज के साथ आए परिजन को आई कार्ड भी दिया गया।