गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड नंबर-1 में अज्ञात चोरों ने दो घरों में चोरी की। लाखों रुपए के ज्वेलरी और नगद चोर ले गए। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
सिधवलिया थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव निवासी कृष्ण मुरारी दुबे जो रिटायर्ड टीचर हैं। जिन्होंने अपना एक मकान नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला वार्ड नम्बर-एक में बनाया है। पूरा परिवार शिवपुरी मोहल्ले में ही रहता। कृष्ण मुरारी अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला बंद कर पिछले 19 फरवरी को भोपाल अपने नाती के जनेऊ संस्कार में शामिल होने के लिए चले गए थे, लेकिन देर रात अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। अलमीरा और बक्सा तोड़कर करीब 10 लख रुपए के जेवरात की चोरी कर ली।
ग्रामीणों ने चोरी की सूचना दी
घर के पास ही कुशल देव प्रसाद जो विशंभरपुर थाना क्षेत्र के गुमनिया गांव निवासी हैं। जो रिटायर्ड फौजी हैं। वे भी घर में ताला लगाकर अपने गांव गुमनिया 24 तारीख की शाम चले गए थे। इसी बीच मोहल्ले के लोगों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा और घर में घुसकर जब देखा तो पूरा सामान फैला हुआ था। जिसके बाद उन्होंने गृह स्वामी को मामले की जानकारी दी।
सूचना पाकर पहुंचे कुशल देव प्रसाद ने स्थानीय थाना को सूचना देकर मामले की जानकारी दी। कृष्ण मुरारी दुबे अभी भोपाल में ही है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
नगर थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि दो घरों में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस की टीम को भेजा गया है। मामले की जांच की जा रहे है। जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा।