गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के शाकिर इंदरवा ग़ांव में बच्चों के विवाद में एक बेटे ने अपने ही माँ बाप की जमकर पिटाई कर दिया। धारदार हथियार से पिता के सिर पर हमला कर उसे बुरी तरह लहू लुहान कर दिया जिससे जख़्मी अवस्था मे दोनों माँ बाप का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। जख्मियों में शाहीद मंसूरी और उसकी पत्नी तैमूल नेशा शामिल है।
मिली जानकारी अनुसार शाकिर इंदरवा ग़ांव निवासी शाहीद मंसूरी के पांच बेटे है, तीन बेटों की शादी कर चुके है। चार बेटा बाहर रहते है। जबकि एक बेटा घर पर रही अपने पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। इसी बीच आज सुबह जख़्मी के नाती और उसके पोता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
जिसको देखते हुए तैमूल नेशा ने अपने पोते को डांट लगाई और एक थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद तैमूल की बहु से विवाद हो गया। जिसके बाद उसकी बहु ने अपने पति को फोन कर घर बुलाया। घर आते ही जख़्मी तैमूल नेशा के बेटा लाठी डंडे से अपनी मां की पिटाई करने लगा।
वहीं बीच बचाव करने गए तैमूल के पति शाहीद मंसूरी को धारदार हथियार (दाब) से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह जख़्मी हो गया। जिसे तत्तकाल ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां दोनों का ईलाज चल रहा है।