गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के वृन्दावन गांव के पास स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में मीरगंज थाना क्षेत्र के दो व थावे थाना क्षेत्र का एक अपराधी शामिल है। उनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, मोबाइल, घटना के समय बदमाश के पहने गए कपड़े को भी बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में एक की बहन का आपत्तिजन फोटो व वीडियो स्वर्ण व्यवसायी के पास था। जिससे वह लड़की को ब्लैकमेल करता था। उस लड़का का जहां भी शादी तय हो रहा था। वहां स्वर्ण व्यवसायी उसका फोटो व वीडिया भेजकर शादी तोड़वा देता था। इससे नाराज होकर लड़की का भाई अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।
इसके बाद एक बाइक पर सवार होकर 16 मार्च को उचकागांव थाने के वृन्दावन गांव के समीप गोली मार दी। जिससे स्वर्ण व्यवसायी गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।
उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। पुलिस ने मामले का खुलासा करने के लिए हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। जिसमें उचकागांव थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, मीरगंज थानाध्यक्ष छोटन कुमार, थावे थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार समेत अन्य पुलिस बल की टीम शामिल थी।