गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उत्तर प्रदेश गए एक प्रेमी की जमकर धुनाई की गई। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। प्रेमी की पिटाई देख उसकी शादीशुदा प्रेमिका अपने पति समेत अन्य लोगों से उसे छोड़ देने की गुहार लगाती रही। लेकिन प्रेमिका के ससुरालवाले उसे नहीं छोड़ रहे थे। थक हारकर महिला ने जब अपने पति का पैर पकड़ लिया तो उसे छोड़ दिया गया।
पत्नी और उसके प्रेमी का अटूट प्रेम देखकर पति का भी दिल पसिज गया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी की शादी करवाने का फैसला ले लिया। पति अपने घर व ससुराल वालों को बुलाकर पूरी बात रखी। इसके बाद दोनों की मंदिर में शादी रचाई गई। फिर प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर अपने साथ गांव लेकर चला गया।
मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक बनरहा गांव का है। महिला का प्रेमी गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के रेडवरिया तिवारी गांव का रहने वाला है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक शादी के पूर्व से ही महिला से प्रेम करता था। उसकी प्रेमिका की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हो गई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल चली गई। इस दौरान दोनों आपस में फोन पर चोरी छुपे बात भी करते थे।
दोनों बातचीत करने के क्रम में एक दूसरे से मिलने को राजी हुए। इसके बाद प्रेमी बाइक से प्रेमिका के ससुराल पहुंच गया। जहां दोनों एक दूसरे के करीब थे।
इस बीच शादीशुदा महिला के ससुराल वाले उसके प्रेमी के साथ देख लिए और प्रेमी की पहले जमकर धुनाई की। इसके बाद दोनों की शादी रचाई गई। पति के इस त्याग की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने के बाद पति समेत दोनों परिवार के सदस्य उनकों आशीर्वाद देकर विदा किए।