मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर निकाय के चुनाव में इस बार मीरगंज शहर का वार्ड संख्या 26 में धमाल मचा के रख दिया। यहां पर चुनाव को लेकर लोगों में उत्सुकता इतना ज्यादा रहे कि सुबह 6:00 बजे से ही बूथ संख्या 26 के दोनो बूथ पर मतदान के लिए लंबी कतारें लग गई इसमें सर्वाधिक संख्या महिलाओं की थी जो सुबह मतदान करने के बाद ही दूसरा काम करने का ठान लिया था।
अपराहन के 1:00 बजे तक इन बूथों पर 70 फ़ीसदी महिलाओं ने अपना मतदान कर दिया था जबकि पुरुषों की संख्या 50 फ़ीसदी के आसपास रही। स्थानीय सेक्टर मजिस्ट्रेट सह सीओ रवीश कुमार ने बताया कि सुबह से ही इन दोनों मतदान केंद्रों पर महिलाओं की कतारें लंबी लगी रही। साथ ही साथ महिलाओं की चुनाव में दिलचस्पी भी काबिले तारीफ है।
मतदान के दौरान दो को किया गया गिरफ्तार।
मतदान के दौरान प्रशासन की सख्ती के कारण कहीं भी अप्रिय घटना होने का समाचार नहीं है। हालांकि इस दौरान दो अलग-अलग मतदान केंद्रों से विभिन्न आरोपों में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मीरगंज थाना अध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया क्या की साहू जैन बालिका उच्च विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसका नाम जितेंद्र यादव बताया जाता है जो हरखौली का निवासी है। वही कई शराब तस्करी कांड में वांटेड बदरजिमी निवासी नंदलाल सहनी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।