गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर मुहल्ले के पास एनएच 27 पर ओवरब्रिज के लिए बने गड्ढे में गिरकर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के राजवाही कॉलोनी वार्ड नम्बर एक निवासी नागरेंद्र सिंह के 40 वर्षीय बेटा कमलेश सिंह के रूप में कि गई।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक कमलेश सिंह सोमवार की सुबह घर से टलहलने के लिए निकला था। लेकिन दुबारा घर नही पहुंचने के कारण परिजन द्वारा काफी परेशान होकर खोजबीन की गई लेकिन उसका कही कोई पता नही चल सका। परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका होने लगी। इसके बाद स्थानिय थाना को सूचित किया गया। थाना द्वारा भी उनकी खोजबीन की जा रही थी।
इसी दौरान मंगलवार की देर रात हजियापुर स्थित बन रहे ओवरब्रिज के लिए गड्ढे में मृत अवस्था मे पाए गए एक व्यक्ति का शव को देख लोगो ने तत्तकाल इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को गढ़े से बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त में जुट गई। मृतक की पहचान घर से गायब कमलेश सिंह के रूप में की गई। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया है।