गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती के शुभ अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात व उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन ने शुक्रवार को शहर के अंम्बेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पूष्पॉंजली अर्पित कर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर डीएम के साथ अपर समाहर्ता सुनील कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार रजक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनंत कुमार, वरीय उप समाहर्ता सह सामान्य शाखा प्रभारी राधाकान्त, अनुमंडल पदाधिकारी गेपालगंज डॉ. प्रदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार, परीक्ष्यमान उप पुलिस अधीक्षक साक्षी राय, वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकान्त आर्य, जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, गोपालगंज संदीप कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं समाहरणालय कर्मियों के साथ सैकड़ों लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पूष्पॉंजली अर्पित करते हुए माल्यार्पण कर उनकी 132 वीं जयंती धूम-धाम से मनायी गयी।
जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने अंम्बेडकर छात्रावास पर भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहॉं डीएम ने छात्रों से बातचीत कर वहॉं उनके समस्याओं की जानकारी भी ली। साथ ही छात्रावास के पुस्तकालय का निरीक्षण कर वहॉं के व्यवस्था में कई सुधार के निर्देश दिये।