उचकागांव। व्हीएसआरएस संवाददाता: राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति परीक्षा में प्रखंड के बालाहाता मिडिल स्कूल के कुल दस छात्र-छात्राएं चयनित हुए हैं। स्कूल के हेडमास्टर अरविन्द कुमार विमल ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित इस परीक्षा में विद्यालय के कुल 10 छात्र -छात्राएं सफल होकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।
विद्यालय के कुल 37 छात्र -छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिसमें दस को उत्तीर्णता प्राप्त हुई है। छात्र-छात्राओं के शानदार सफलता से शिक्षक एवं अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने इस सफलता का श्रेय सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया हैं।
परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वालों में पिड़रा गांव की रिंकी कुमारी, नंदनी कुमारी, रिंकी कुमारी, बालाहाता गांव की सुनीता कुमारी, अनुलता कुमारी, काजल कुमारी, निक्की कुमारी, बबलू कुमार तथा आशुतोष नन्दन, पिपरा खास गांव के सोनू आदि शामिल हैं।
इन सभी चयनित बच्चों को नौंवीं से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए बतौर छात्रवृति प्रति साल 12 हजार रुपए मिलेगा। बुधवार को स्कूल परिसर में इन सफल छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया।
मौके पर हेडमास्टर अरविन्द कुमार विमल, विजय कुमार, अरविन्द कुमार, शाहबाज हुसैन, संजय कुमार मंडल, मोहन राम, संजना कुमारी अशोक कुमार, आशा देवी, पूनम देवी, कौशल्या देवी, आलमगीर अली, हाफिज मोहम्मद आलमगीर, अर्चना सोनी, राजलक्ष्मी यादव, मदन राम, गौरव कुमार अशोक कुमार सिंह आदि थे।