गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में दस लोग घायल हो गए। घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
थावे थाने के चनावे गांव के समीप बोलेरो के धक्के से एक बाइक पर सवार मामी-भांजा समेत चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में थावे थाने के भगवानपुर गांव के राहुल कुमार, गुड़िया देवी व उसके दो बेटे शामिल हैं।
जख्मी हथुआ थाने के सिंगहां गांव से भगवानपुर जा रहे थे। इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। महम्मदपुर थाने के महम्मदपुर रोड में सड़क दुर्घटना में मांझागढ़ थाने के पुरैना नया टोला गांव का मो. सेराजुद्दीन जख्मी हो गया। वह महम्मदपुर से अपने गांव लौट रहा था।
इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। बरौली थाने के विशुनपुर गांव के समीप भैंस से टकरा कर एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक मांझगढ़ थाने के छितौली गांव का सतीश कुमार बताया गया है।
वहीं सिधवलिया थाने के बरहिमा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार घायल हो गया। नगर थाने के भितभेरवा गांव में बाइक के धक्के से एक किशोरी जख्मी हो गई।
थावे थाने के चनावे गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार घायल हो गया। थावे रोड में पिकअप से धक्के से स्कूटी सवार उचकागांव थाने के बरारी जगदीश गांव का ब्यास सहनी घायल हो गया।