मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: बुधवार को मटिहानी माधो और संवरेजी गांव के बीच एक बगीचे से एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक को करीब 1:00 बजे बगीचे में देखा गया था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। स्थानीय लोगों ने मामले की खबर पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस के पहुंचने के पहले ही तड़पते हुए किशोर की मौत हो गई।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का हुजूम घटनास्थल पर पहुंच गया और उसके बाद इस मृतक किशोर की शिनाख्त भी स्थानीय लोगों के द्वारा हो गई। मृतक पास के गांव मटिहानी माधो गांव के नहर के पास रहने वाले राघव बीन का पुत्र संत बीन बताया जाता है। मृतक कें पास फ्यूरोडान कीटनाशक पड़ा पाया गया है।
अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतक ने विषपान किया है क्योंकि उसके मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक संत बीन हाल ही में बाहर से कमाकर लौटा था। वहीं घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चा भी क्षेत्र मे जोरों से चल रही है।