गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के थावे थाना क्षेत्र के थावे गांव में अलाव तापने के दौरान एक किशोरी झुलस गई। झुलसी किशोरी सुधा कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुधा कुमारी अपने घर पर अलाव ताप रही थी। इस बीच उसके कपड़ों में आग लग गई।
जिससे वह झुलस गई। मौके पर मौजूद परिवार के सदस्य जब तक आग पर काबू पाते तब तक उसके शरीर में आग लग चुकी थी। परिवार के सदस्यों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद उसे झुलसे अवस्था में परिवार के सदस्य इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल में पहुंचे।
जहां उसका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। इमरजेंसी ने बताया कि इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। किशोरी को देखने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ साथ उसके रिश्तेदार अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे हुए थे।