गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: फुलवरिया थाना क्षेत्र के मिश्र बतरहा गांव के समीप रविवार की शाम को अनियंत्रित पिकअप के धक्के से एक किशोरी की मौत हो गई। वहीं उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
मृतका के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के दीवान परसा गांव निवासी चिंता देवी अपनी बेटी 12 वर्षीय अंजली कुमारी के साथ मिश्र बतरहा गांव के समीप एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया।
हादसे में जख्मी मां बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बेटी अंजली कुमारी की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि महिला अपनी पुत्री के साथ फुलवरिया बाजार में सामानों की खरीदारी करने के लिए गई थी। वहां से वापस दोनों घर जा रही थी। इस बीच तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उसे धक्का मार दिया।
जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए दोनों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोटमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।