परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: बरौली थाना क्षेत्र के सड़ाड गांव में धान के रोपनी कर पोखर में हाथ धोने के दौरान 15 वर्षीय किशोर डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा शव परिजन को सौंप दिया। मृतक की पहचान सड़ाड गांव निवासी पारस सिंह के 15 वर्षीय बेटा दीपक सिंह के रूप में की गई।
मिली जानकारी अनुसार परिजनों ने बताया कि मृतक दीपक सिंह धान कि रोपनी कर वापस अपने घर लौट रहा था। चिमनी के स्थिति पोखर में हाथ धोने चला गया। हाथ धोने के दौरान किशोर का पैर फिसल गया। जिससे वह पोखर में डूबने लगा। आसपास कोई नहीं होने के कारण उसी में वह डूब गया।
पोखर में डूबते देख पास में खेल रहे बच्चे ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे पोखर से बाहर निकाला। उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। जहां उसका पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।