गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले में आयोजित होने वाले 15 और 16 अप्रैल को थावे महोत्सव 2023 के अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर खेल कूद प्रतियोगिता का प्रखंड स्तरीय आयोजन किया जा रहा है।
प्रखंड स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को दिनांक 11 अप्रैल 2023 को अनुमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना होगा और अनुमंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ज़िला स्तर पर दिनांक 13 अप्रैल 2023 को होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अंतिम रूप से जिला स्तर के विजेता खिलाड़ियों को 15 और 16 अप्रैल के आयोजित होने वाले थावे महोत्सव में सम्मानित किया जायेगा।
इस खेल प्रतियोगिता के लिए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियें को जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें खेल के विभिन्न विधाओं एथलेटिक्स, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबाल, क्रिकेट, रंगोली, मेंहदी, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 13 अप्रैल 2023 को नगर के मिंज स्टेडियम गोपालगंज, वीएम खेल मैदान गोपालगंज, गोपालगंज क्लब गोपालगंज व अंबेडकर भवन गोपालगंज में आयोजित किया जाएगा।