गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला को अचानक एक जहरीले सर्प ने डंस लिया। जिसे महिला मौके पर ही बेहोश हो गई। अचेतावस्था में परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों के देखरेख में महिला का इलाज चल रहा। सर्पदंश की शिकार महिला अय्याश मियां के पत्नी रेशमा खातून बताई जा रही।
दरअसल, घटना के संदर्भ बताया जा रहा कि सर्पदंश की शिकार महिला रेशमा खातून शुक्रवार की सुबह-सुबह टहलने के लिए घर से बाहर निकली थी। और जब वह टहल कर अपने घर जा रही थी। तभी रास्ते में जहरीले सर्प के ऊपर उसका पैर पड़ गया। जिससे सर्प उसके पैर में पूरी तरह जकड़ कर डंस लिया। लेकिन महिला ने किसी तरह पैर में लिपटे सर्प को छुड़ा कर हटा दी और अपने घर पहुंचते ही अचेत हो गई।
अचेत हुई महिला की स्थिति गंभीर होते देख परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों के देख रेखके महिला का इलाज चल रहा है।फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।