गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के उचकागांव में घर में सो रहे एक बच्चे को जहरीला सांप ने डस लिया। जिससे वह अचेत हो गया।
अचेत अवस्था में परिवार के सदस्य उसे इलाज के लिए लेकर स्थानीय अस्पताल में गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसके इलाज के क्रम में मौत हो गई।
मृत बच्चा गोरख था। बच्चे की मौत के बाद परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया है। परिजन दहाड़ मार कर रो रहे हैं। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात गोरख खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया।
इस बीच उसे सांप ने डस लिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद आसपास में इलाज कराया गया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। तो बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया था। जहां उसकी मौत हो।