गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के छोटकी बगही गांव में हिस्से के विवाद को लेकर दो पक्षों के हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया है कि हिस्से के विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों के कहा सुनी हो रही थी।
इस दौरान दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर घटना को अंजाम दिया। एक पक्ष से मारपीट में जख्मी लोगों के सुभाष सिंह, उर्मिला देवी और रितेश कुमार शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से भीम सिंह, शोभित कुमार और सरिता देवी घायल हो गईं। घटना की सूचना हथुआ थाना की पुलिस को दी गई है।
पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। मारपीट में जख्मी सुभाष सिंह ने बताया की उनके पट्टीदार हिस्से में उनका जमीन नहीं दे रहे हैं। जमीन विवाद को लेकर पूर्व में पंचायती भी हुई है। मगर वो लोग पंचायती भी नहीं मान रहे हैं।