गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज किया जा रहा है। मारपीट में घायल लोगों में एक पक्ष की ओर से राम क्षत्रिय साह की पत्नी शांति देवी, बेटी गुड़िया कुमारी व चंदा कुमारी शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष से केदार साह, कृष्णावती देवी व लीलावती कुमारी शामिल हैं।
पहले पक्ष से घायल लोगों ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोग पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को उनके घर पर पहुंचे और उनकी झोपड़ी उजाड़ने लगे। कर्कट को भी फोड़ दिया गया। घर में रखे गए सामान को भी अपने साथ लेकर चले गए। विरोध करने पर मारपीट की गई। लाठी-डंडा व लात-घूस से हमला कर घटना को अंजाम दिया गया।
जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष से घायल लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।