गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुधसी गांव के पास भाई को राखी बांध कर लौट रहे एक बहन सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के पूछरी गांव की बबीता देवी बताई गई है। उसे इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बबीता देवी अपने ससुराल से सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुधसी गांव में स्थित अपने मायके आई हुई थी और भाई को राखी बंधने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल लौट रही थी। इस बीच में गांव में जैसे ही आगे बढ़ी थी कि बाइक असंतुलित हो गई। जिससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से घायल बबीता देवी को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसके सिर में गंभीर चोट होने के कारण बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है।
वहीं इस हादसे की सूचना मिलने के बाद बबीता देवी के ससुराल हुआ मायके के लोग भी सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर उसका हाल जाना। वहीं मायके व ससुराल के लोगों की मौजूदगी में घायल बबीता देवी का इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। इस हादसे में घायल महिला की हालत चिंताजनक बताई है।