गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के चुनाव प्रचार में पहुंची सूबे के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने बीजेपी के केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।
साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा जातपात और समाज को बांटने का काम करती है। जब देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत साढ़े चार सौ रुपए थी। तब भाजपा वाले कितना बवंडर करते थे।
पूरे देश में धरना प्रदर्शन करते थे। आज गैस सिलेंडर की कीमत साढ़े 11 सौ हो गई हैं। लेकिन महंगाई के ऊपर कोई बात नहीं करता है। बीजेपी के लोग सिर्फ अनर्गल बात करते हैं। बेबुनियाद बात करते हैं और झूठमूठ का अफवाह उड़ाते हैं।
दरअसल सूबे पथ निर्माण मंत्री शीला मंडल महागठबंधन के प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के चुनाव प्रचार के दौरान जनसपंर्क करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने गोपालगंज शहर के शंभू मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में जबसे शराबबंदी लागू हुआ है। तब से महिलाओं के लिए कितना अच्छा काम हुआ है। आज हमारी युवा पीढ़ी शराबबंदी की वजह से आगे बढ़ रही है।
समाज में शांति और अमनचैन का माहौल है। उन्होंने कहा कि कल तक जब बिहार में शराब की बिक्री होती थी। तब घर में महिलाओं का किस तरह जीना मुहाल होता था। आज घर में खुशहाली है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज बिहार के युवाओं की सोच बदल रही है। एक सवाल के जवाब में शीला मंडल से पूछा गया कि बीजेपी के मंत्री ने राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता के ऊपर शराब माफियाओं के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया है।
इस पर शीला मंडल ने कहा कि बीजेपी के लोग ऐसे ही झूठ का अफवाह उड़ाते हैं। उनके पास सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स की ताकत है। वे लोगों को डराते हैं। यह किसी से छुपा नहीं है। आगे शीला मंडल ने कहा कि चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा की यहां से बीजेपी के विधायक रहे दिवंगत सुभाष सिंह के जीत का सिलसिला को महागठबंधन का प्रत्याशी ही तोड़ेगा।