गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: स्वास्थ्य विभाग के सचिव सह खाद्य सुरक्षा सह प्रभारी सचिव के सेंथिल कुमार की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समाहरणालय सभा कक्ष में सभी विभागों की गहन समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन ने जिले के विकास कार्यों के प्रगति के बारे में विभागवार विस्तृत जानकारी दी। जिले में बाढ़ से संम्बंधित पूर्व की सभी तैयारियों की गहन जानकारी लिया।
बाढ़ से क्षतिग्रस्त बांधों और जल जमाव से प्रभावित आबादी जल जमाव की स्थिति जल जमाव से प्रभावित फसल क्षेत्र आदि की विस्तृत जानकारी ली गयी और अभी तक के बचाव कार्य की प्रगति आदि की जानकारी ड्रोन द्वारा की गयी विडीयोग्राफी देखकर की गयी। सचिव ने प्रभावित आबादी को पीने के पानी, आवश्यक दवा,पशुओं के चारे आदि किसी भी व्यवस्था मे किसी प्रकार की कमी न हो इसके सख्त निर्देश दिये। आर डब्लू डी एक और दो को प्रतिदिन की प्रगति स्वयं रहकर देखने के निर्देश दिए।
उन्होनें अभी भी बाढ़ को लेकर सभी को सतर्क एवं पूर्व से वही सभी तैयारिया रखने के निर्देश दिये। सम्पर्क पथ की क्षति को पानी घटते ही मरम्मत के निर्देश दिये। कृषि विभाग, लघु सिंचाई, सभी फसलों के आच्छादन आदि के प्रगति की प्रेच्छा कर आवश्यक निर्देश दिए।
सचिव के अनुमति से जिला पदाधिकारी ने बैठक पूरी होने की घोषण की। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार रजक, भूमि सुधार उप समाहर्ता शाहुल हसन खान, वरीय उप समाहर्ता राहुल सिन्हा आदि सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे ।