गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: बिहार जाति गणना प्रगति की समीक्षा के लिए सचिव सामान्य प्रशासन विभाग पटना मोहम्मद सुहैल का आगमन गोपालगंज में हुआ। सचिव ने जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, अपर समाहर्ता सुनील कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज डॉ. प्रदीप कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी, थावे मनीष कुमार सिंह के साथ थावे प्रखंड की लक्षवार पंचायत और जंगलिया में किए जा रहे गणना कार्यों का निरीक्षण किया गया और आवश्यक निर्देश दिए गए।
साथ ही उन्होंने उपविकास आयुक्त गोपालगंज अभिषेक रंजन, अपर समाहर्ता सुनील कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, निर्मल कुमार के साथ जिला समाहरणालय गोपालगंज में बिहार जाति गणना के प्रगति की समीक्षा बैठक की।
जिसमें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और सभी अंचल पदाधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में जुड़े रहे। उन्होंने प्रखंड वार जाति गणना प्रगति की बिंदुवार जानकारी ली गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।