गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव में बुधवार की सुबह आग सेक रही एक महिला के कपड़े में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी तरह फैलने लगा, जिसे महिला बुरी तरह झुलस गई।
गंभीर हालत में महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। आग से झुलसी हुई महिला की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव निवासी स्व. ब्रह्मा सिंह की पत्नी शांति देवी बताई जा रही है।
महिला के कपड़े में लगी आग
दरअसल बढ़ते ठंड के साथ आग लगने की घटना भी बढ़ने लगी है। लोग ठंढ से बचने के लिए आग का सहारा लेते हैं, लेकिन यही आग कभी-कभी आफत बन जाती है। ताजा मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव का है, जहां ठंड से बचने के लिए एक महिला अपने घर मे आग ताप रही थी। इसी दौरान महिला के कपड़े में अचानक आग लग गई। जब तक महिला को यह आभास होता है, तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी, जिससे महिला बूरी तरह झुलस कर अचेत हो गई।
अचेतावस्था में परिजनो ने उसे तत्काल इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया, फिलहाल महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।