उचकागांव। व्हीएसआरएस संवाददाता: बलेसरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गोपालगंज में शनिवार को विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत रोल मॉडल टॉक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य पुष्पराज सिंह के स्वागत भाषण से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में साइंस फॉर सोसायटी के जिला समन्वयक डॉक्टर विवेकानंद प्रसाद ने करियर एवं व्यक्तित्व निर्माण में विज्ञान एवं तकनीक की भूमिका विषय पर अपना व्याख्यान देते हुए विज्ञान एवं तकनीक की मदद से करियर के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण के विभिन्न आयामों की चर्चा की।
इस कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने भी कई प्रश्न मुख्य वक्ता से पूछे। मौके पर विज्ञान ज्योति समन्वयक रामाशीष सिन्हा, प्रतिमा सिन्हा, डॉ पूजा कुमारी, रामाश्रय प्रसाद, सानू शर्मा सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।