गोपालगंज । व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर मलमलिया रोड पर सड़क पार कर रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया, जिससे एक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह जख़्मी हो गया। जख़्मी अवस्था मे उसे तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां से चिकित्सकों ने स्थिति को गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरैया पहाड़ गांव निवासी मनदेव दुबे के 60 वर्षीय बेटा गौतम दुबे के रूप में की गई।
मिली जानकारी अनुसार बताया जाता है कि मृतक गौतम दुबे और उसी गांव के निवासी दशरथ दुबे के बेटा ब्रजेश दुबे रामपुर भगवानपुर गांव में किसी रिश्तेदार के घर गए थे। वापस लौटने के दौरान वह महम्मदपुर के पास मलमलिया रोड स्थित सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच एक अज्ञात वाहन जोरदार धक्का मारते हुए फ़रार हो गया।