मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज शहर के नरइनिया स्थित राजद कार्यालय पर कैम्प लगा कर लोगों को राजद का सदस्य बनाया गया। सदस्यता अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व एमएलसी प्रत्याशी दिलीप सिंह एवं युवा राजद के जिलाध्यक्ष संतोष यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। दोनों ने अपने हाथों से लोगों को सदस्यता दिलवाई।
दिलीप सिंह ने कहा कि जिले में 40 हजार लोगों को सदस्य बनाने हेतु प्रदेश सदस्यता फार्म उपलब्ध कराया गया है। यह सदस्यता अभियान लगातार कई महीने तक चलेगा। युवा राजद के जिलाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि तेजस्वी व पार्टी की नीतियों में विश्वास कर गांव व शहर के अति पिछड़े, दलित एवं महिला वर्ग राष्ट्रीय जनता दल से जुड़ने के लिए लालायित हैं। इस सदस्यता अभियान का मुख्य कारण संगठन को मजबूत करना है। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में 125 महिला एवं पुरुष वर्ग को राजद पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
राजद सभी वर्गों को लेकर समाजवाद का पालन करने वाली पार्टी है। देश एवं बिहार के विकास के लिए राजद युवाओं को आगे बढ़ाने पर बल दिया है। मौके पर राजद महिला सेल की जिलाध्यक्ष सुनीता यादव,जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार बारी,अल्पसंख्यक सेल के जिला अध्यक्ष हसन रजा खां,मुकेश कुमार राय, संतोष गुप्ता, राजकिशोर यादव, हरेंद्र यादव,इरशाद सिद्दीकी,लक्ष्मण यादव,शौख कुमार राय आदि थे|