- मीरगंज में अनारक्षित कोटि हेतु 17 सीटें, अनुसूचित जाति के लिए 03.
- 26 वार्ड है मीरगंज नगर परिषद क्षेत्र में कुल।
मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज नगर परिषद के वार्डों के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई हैं। इनमें विस्तारित नगर परिषद के कुल 26 वार्ड शामिल हैं। जिला पंचायत राज विभाग द्वारा तैयार सूची को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदन के बाद जिला गजट करने के साथ ही सूची सार्वजनिक कर दी गई है।
मीरगंज नगर परिषद में वार्डों की कुल संख्या 26 हैं। इनमें अनारक्षित कोटि हेतु 17 सीटें, अनुसूचित जाति के लिए 03, अनुसूचित जनजाति के लिए 01 व पिछड़ा वर्ग के लिए 04 सीटें आक्षित हैं। वार्ड सं. 2 व 4 अन्य के लिए अनारक्षित,वार्ड संख्या 5 व 25 पिछड़ा वर्ग अन्य,पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड संख्या 6 व 8 आरक्षित किया गया है| पिछड़ा या अनार क्षित अन्य, यानि दोनों कोटि के पुरुष अथवा महिला इनमें से कोई भी चुनाव लड़ सकता है।
इसी तरह वार्ड सं. 7 व 9 को अनुसूचित जाति महिला व पुरुष के लिए आरक्षित किया गया है| वार्ड सं. 11 एकमात्र अनुसूचित जनजाति अन्य के लिए आरक्षित है। वार्ड सं 01, 03,13,14,17,22,22 व 26 को अनारक्षित महिला लिए आरक्षित हैं।